गुना नगर: एसडीएम ने शहर के बीच गुनिया नदी पर चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया, कार्यों की समीक्षा की
गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने 4 अप्रैल दोपहर को शहर के बीचों बीच निकली गुनिया नदी में शीतला माता मंदिर के पास , हाट रोड रपटा, बड़ा पुल ओर सिंह टावर क्षेत्र में सफाई का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा, समीक्षा कर कार्य योजना तय कर अधिकारियों को निर्देश दिए। कोई अतिरिक्त निर्माण नहीं होगा। जल प्रभाव सुचारू बना रहे। पोकलेन से सफाई होगी, लोगो से सहयोग की अपील की है।