दरभंगा: भवानीपुर पंचायत में बिजली के करंट से बीए के छात्र की मौत
दरभंगा में बुधवार को बीए के छात्र की करंट से मौत हो गई। छात्र के स्विच को ऑन कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। मृतक रविषेक कुमार यादव है। पिता मुसाफिर यादव ने कहा कि मैं घर पर नहीं था। इसी दौरान घटना हुई। मैंने अपने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। बिजली का झटका मुझ ले भी लगा, पर मैं किसी तरह बच गया।