दरभंगा: सीएम कॉलेज की छात्रा मोनिका की सकुशल वापसी के लिए अभाविप प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला, ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा का प्रतिनिधिमंडल सीएम कॉलेज की छात्रा मोनिका कुमारी के गायब होने की खबर को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी से मिलकर उसे अविलंब सकुशल घर वापसी की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा । इस बात की जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बुधवार की शाम 4:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।