श्योपुर: चेनपुरा बस्ती में सर्पदंश से सो रही महिला की मौत, कोतवाली थाने में मर्ग कायम, सांप पकड़ने चला रेस्क्यू
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम चेनपुरा की बस्ती में गुरूवार को अल सुबह 4 बजे एक महिला को घर में घुसकर बैठे सांप ने काट लिया, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं सांप ने एक गाय को भी काट लिया, जिसकी भी मौत हो गई। सांप को पकडने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन भी चलाया, जिसके बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया हैं।