सायला: आवलोज गांव में सूने मकान में हुई चोरी, मामला दर्ज
Sayla, Jalor | Mar 4, 2024 थाना क्षेत्र के आवलोज गांव में सूने मकानों में चोरों ने हाथ साफ किए। जानकारी के अनुसार 2 लाख 60.000 रुपए कैश 79 तोला चांदी के जेवरात चोरी हुए। उमा राम ने रिपोर्ट देख कर बताया कि परिजनों के यहां शादी समारोह में गया हुआ था। गांव में खुद का घर होने के कारण 3 दिन वहीं रहकर शादी समारोह में शामिल हुआ। वापस घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले।l