सायला: दिव्यांग महिला हाथ में ज़हर लेकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस थाना सायला के मुख्य गेट के आगे बैठी
Sayla, Jalor | Mar 3, 2024 नाबालिग बेटी को भगाकर फर्जी दस्तावेज से शादी करने के मामले में सायला पुलिस द्वारा समय पर कार्यवाही न होने को लेकर परेशान,दिव्यांग महिला ने कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस थाने के मुख्य गेट के आगे हाथ में जहर की बोतल लेकर बैठ गई। सायला पुलिस से मांग की है आरोपी मेरी नाबालिग बेटी को भगाकर लेकर गया है लेकिन अभी तक सायला पुलिस की ओर से कार्यवाही नहीं हो रही है।