महोबा: रमपुरानौआबाद में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, असलहे के दम पर धमकाने की शिकायत लेकर पीड़ित एसपी के पास पहुंचे
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 हरप्रसाद, गजराज समेत अन्य किसानों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि एसडीएम कोर्ट से पैमाइश और पत्थर गड्डी होने के बावजूद दबंग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित परिवार ने एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।