अतर्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Atarra, Banda | Jun 16, 2026 बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बिसंडा टोल प्लाजा के पास चेन नंबर 21.9 पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।