धनवार: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पार्सल देकर लौट रहा था
खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर महाराजा होटल के समीप गुरुवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो जीडी बगड़िया अस्पताल के समीप निवासी बिरेन्द्र तिवारी (48), पिता स्व. जनार्दन तिवारी के रूप में हुई है।