भोरे: हुस्सेपुर में जेनेरिक आधार केंद्र का शुभारंभ, 80% तक छूट पर मिलेंगी दवाइयां
भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर में बुधवार की दोपहर 1 बजे जेनरिक आधार केंद्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपु पांडे, संचालक डॉ गोपाल कुमार, समाजसेवी अमीत सिंह और अविनाश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।इस केन्द्र के शुरू होने से श्रेत्र के लोगों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई हैं।