खाचरौद: गेहूं उपार्जन केंद्रों पर भुगतान में देरी, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गेहूँ उपार्जन केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने के बाद अब भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है। तुलाई के कई दिन बीत जाने के बाद भी किसानों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुँची है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने मैदानी मोर्चा संभाला है।क्षेत्र की बरखेड़ा, आक्या और बंजारी