अजमेर: ब्यावर: भीम: NH-148D पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल
Ajmer, Ajmer | Jun 22, 2026 भीम थाना क्षेत्र के NH-148D पर संबुरिया गांव के पास कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर किया गया। सूचना पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।