रॉबर्ट्सगंज: डीएम और एसपी सोनभद्र ने तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं
डीएम और एसपी सोनभद्र ने शनिवार सुबह 11 बजे से तहसील दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी गयीं।इस दौरान शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह एवं एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी मे जनसमस्याओं को सुना।