सिरोही: सिरोही में आरसीसी का काम करते वक्त श्रमिक छत से गिरा, गंभीर रूप से घायल
Sirohi, Sirohi | Jun 28, 2026 सिरोही शहर में रविवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक मकान की छत पर आरसीसी का काम करते समय श्रमिक का पैर फिसल गया। वह काफी ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे उठाया और निजी वाहन से तुरंत सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।