देहरादून: बीजेपी मुख्यालय में भाजपा निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक में चुनाव प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि सभी को एकजुटता से चुनाव लड़ने की बात कही गई है. साथ ही नाराज लोगों को मनाने का प्रयास करने के लिए भी कहा गया है.