देहरादून: प्रेमनगर थाना पुलिस ने पंडितवाडी क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, 15 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी
प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो नशा तस्कर देवेन्द्र सिंह और वैभव रावत को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है.पकड़ी गई स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपए है..वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.