देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासन के उच्च अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में शासन की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय।