इटावा: एंवियन इन्फ्लूएंजा के दृष्टिगत इटावा सफारी पार्क 27 मई 2025 तक रहेगा बंद, उपनिदेशक ने साझा की जानकारी
Etawah, Etawah | May 20, 2025 इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक डॉ विनय कुमार सिंह ने देर शाम 6:00 बजे मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया की प्रधान मुख्य वन संरक्षण वन्य जीव उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा इटावा सफारी पार्क को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि कानपुर व गोरखपुर में जो पहले सूचना आई थी उसके एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी जू और सफारी पार्क को 27 मई तक तक बंद रहेंगे।