इटावा: मैनपुरी से कलकत्ता ले जाए जा रहे 22 कछुओं को वन विभाग की टीम ने आईटीआई चौराहे पर पकड़ा, दो गिरफ्तार: एसडीओ
Etawah, Etawah | May 20, 2025 उप प्रभागीय अधिकारी विमल सिंह ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया सोमवार शाम सूचना मिली थी कि मैनपुरी से कोलकाता कछुए तस्करी कर कार से ले जाए जा रहे है, इस सूचना पर देर शाम 5 बजे आईटीआई चौराहे पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित कुमार सिंह, वन दरोगा श्रीनिवास, वन रक्षक सचिन, योगेंद्र सिंह ने घेरकर दो तस्करो संतोष और रिजवान निवासी घिरोर मैनपुरी को गिरफ्तार किया 22 कछुए मिले