विदिशा: कलेक्टर ने जिलेभर के युवाओं को आईटीआई में प्रवेश कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित 30 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म
कक्षा 8, 10 के बाद स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश दिलाकर विभिन्न प्रकार की ट्रेड मे प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है गुरुवार शाम 7 बजे कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि आईटीआई सबसे कम फीस केवल 6090 में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ता है ,जिले में 7 शासकीय आईटीआई मे विभिन्न आधुनकि व्यवसाय मे प्रशिक्षण पा सकते है।