बैराड़: कृषि उपज मंडी बैराड़ में भावान्तर योजना पर बैठक सम्पन्न हुई
भावांतर योजना को लेकर गुरुवार दोपहर 3 बजे बैराड़ कृषि उपज मंडी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी के भारसाधक अधिकारी तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपस्थित किसानों एवं मंडी से जुड़े लोगों को दी।बैठक में मंडी सचिव नरेंद्रजैन,लेखा पाल रविंद्र त्रिवेदी एवं व्यापारी, हम्माल, तौल कर्मचारी एवं मंडी कर्मचारी मौजूद रहे।