भीलवाड़ा: राष्ट्र सेविका समिति के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का भव्य समापन, एडवोकेट कीर्ति सोलंकी ने मंचासीन अतिथियों का परिचय करवाया
भीलवाड़ा। राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन सत्र 31 दिसंबर को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिका साक्षी सोनी द्वारा शाखा लगाकर तथा मुख्य अतिथि व अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। चित्तौड़ प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी (एडवोकेट) ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया।