भीलवाड़ा: कुंवाड़ा खान में चला पीला पंजा, 2000 लीटर वॉश नष्ट, भट्टियां तोड़ी, माफियाओं पर सख्ती, पटवारी से की गई अभद्रता
भीलवाड़ा। वर्ष 2025 के अंतिम दिन भी आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। कुंवाड़ा खान क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत आबकारी टीम ने चार भट्टियां तोड़कर, जेसीबी चलाकर करीब 2000 लीटर अवैध वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया। प्रहराधिकारी व सीआई मुकेश वैष्णव ने दबिश दी।