भीलवाड़ा: भीम आर्मी एकता मिशन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, दलित दूल्हे पर हमले के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में एक दलित दूल्हे की बिंदोली रोकने और मारपीट करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।