भीलवाड़ा: कुवाड़ा में विधायक अशोक कोठारी ने वीर तेजाजी स्थल पर क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कुंवाड़ा खान के समीप स्थित वीर तेजाजी महाराज के पावन स्थल पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्र वासियों ने तेजाजी के स्थान के पास विश्रांति गृह, भोजशाला चारदीवारी निर्माण करने की साथ ही क्षेत्र वासियों ने पानी बिजली सड़क निर्माण आदि समस्याओं से अवगत कराया l