गोरखपुर: ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग पर GRP ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
GRP पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतर्राज्यीय मोबाइल चोरी और लूट करने वाले गैंग पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।यह गैंग रेलवे स्टेशन के भीड़-भाड़ वाले स्थानों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करता था।गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर संदीप आहुजा,पंकज सैनी और हृतिक जायसवाल पर कार्यवाही हुआ है।