जोशियाड़ा: जनपद अंतर्गत 51 में से 23 क्षतिग्रस्त सड़कों को आज आवाजाही के लिए किया गया सुचारू
जिलाधिकारी के निर्देशों पर आपदा कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में सड़कों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और सभी संबंधित विभागों को भूस्खलन और बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश दिये। जिनमें से आज बुधवार शाम 7 बजे तक 23 सड़कों को आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया है।