मगहर के प्रेक्षागृह में “बहू–बेटी सम्मेलन” के तहत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। यूनिसेफ व पीजीएसएस के सहयोग से हुए कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, जागरूकता और लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने महिलाओं को निर्भीक होकर समस्याएं रखने व योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।