महोबा: मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग, कलेक्ट्रेट में निषाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरि किशन निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निषाद, केवट, धीवर और कहार सहित मछुआ समुदाय की उपजातियों को 'मझवार' के रूप में परिभाषित कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है।