नवाबगंज: बाराबंकी शहर में युवक का अपहरण कर पिटाई, दबंगों पर बंधक बनाकर डंडों और बेल्ट से पीटने का आरोप
बाराबंकी में दबंगों पर एक युवक का अपहरण कर बंधक बनाने और डंडों-बेल्ट से पीटने का आरोप लगा है। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है।पीड़ित युवक के बड़े भाई को कथित तौर पर कल रात काली गाड़ी में उठाकर ले जाया गया। उसे बंधक बनाकर डंडों और बेल्ट से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं।।