बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने पुणे से 2 लापता नाबालिग बहनों को दस्तयाब किया
Badwara, Katni | Jul 26, 2026 पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़वारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के पुणे शहर से 2 जुलाई से लापता चल रही दो सगी चचेरी बहनों (उम्र 15 और 13 वर्ष) को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।