टेहरोली: तहसील समाधान दिवस में आए कुल 42 शिकायती पत्र, मौके पर 4 शिकायती पत्रों का हुआ निस्तारण
आज शनिवार को तहसील सभागार टहरौली में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | जिसमें कुल 42 शिकायती पत्र आए जिसमें 4 शिकायतों का मौके समाधान किया गया | शिकायतों के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश |