टेहरोली: बंगरी बंगरा ग्राम की नई बस्ती में 6 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित,नहीं हो रही सुनवाई #jansamasya
टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी की नई बस्ती में जिसमें 500 की आबादी निवास करते हैं बीते दिनांक 14 जून को आंधी तूफान एवं बारिश आने से जगह जगह विद्युत पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है | नई बस्ती में रहने वाले लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है | 6 दिनों से बिजली नहीं आने से छोटे छोटे बच्चों एवं ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई |