टेहरोली: हाटी में अज्ञात कारणों से एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार हरिदास अहिरवार पुत्र सरजू प्रसाद निवासी हाटी थाना उल्दन ने अपने घर देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है | मऊरानीपुर पहुंचे मृतक के भाई ने आज गुरुवार को समय 4 बजे बताया कि मृतक शराब पीने एवं जुआ खेलने का आदि था |