टेहरोली: वरमपुरा में अराजक तत्वों ने किसान के फार्म हाउस में लगाई आग, कृषि उपकरण जलने से हुआ भारी नुकसान
थाना क्षेत्र गुरसराय के वरमपुरा में बीते दिन बुधवार को रात्रि के समय गांव के ही अराजक तत्वों ने आग लगा दी | जिसके कारण किसान ऊदल श्रीवास के फार्म हाउस पर रखे कृषि उपकरण जलकर राख हो गए | पीड़ित के द्वारा थाने में शिकायती पत्र दिया गया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से आज शनिवार को पीड़ित किसान ने समय 4 बजे पत्रकारों को जानकारी दी है |