टेहरोली: टोड़ीफतेहपुर में करीब 11 लाख रुपए की लागत से बना नाला पहली बारिश में गिरा, भ्रष्टाचार का मामला सामने आया
तहसील की इकलौती नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों की हकीकत सामने आने लगी है | जैसे ही आज समय करीब 5 बजे शुक्रवार को हल्की बारिश हुई तो वार्ड नंबर 3 में जल निकासी के लिए बनाया गया नाला पानी के साथ ही बह गया | अब ऐसे विकास कार्य को क्या ही कहना नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए सही से मानक के अनुसार काम नहीं कराया गया होगा |