गुमला: प्रेम प्रसंग में युवक ने खाई अधिक दवा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | May 23, 2026 चेटर क्षेत्र के एक 22 वर्षीय युवक द्वारा अत्यधिक मात्रा में दवा सेवन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने नाईट्रोजन-10 एवं एंटीबायोटिक टैबलेट की कई गोलियां खा लीं जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।