लखनपुर: ग्राम तूरना जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी दरिमा पुलिस
लखनपुर विकासखंड के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरना जंगल में बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना को लेकर परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है।