नईसराय: नई सराय में स्कूली बच्चों के साथ जन प्रतिनिधि और लोगों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शासकीय और निजी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने भी योग किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। नई सराय के पीएम श्री स्कूल में मुख्य आयोजन किया गया।