लोहरदगा: एनएसयूआई छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और अधिकारों की लड़ाई का मजबूत मंच: निशीथ जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि
छात्र संगठन एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनौव्वर आलम के नेतृत्व में लोहरदगा शहर स्थित चुन्नीलाल स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व बीएस कॉलेज लोहरदगा में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था।