देहरादून से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, के.सी. वेणुगोपाल ने खोला 2027 का प्लान
देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय से एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने चुनावी तैयारियों का रोडमैप पेश किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेगी और बेरोजगारी, पलायन व पेपर लीक जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही उत्तराखंड के लिए बड़ा घोषणा पत्र लाने की भी बात कही।
वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए अयोध्या चंदा चोरी और बद्रीनाथ धाम चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेता उत्तराखंड पहुंचेंगे।
क्या आपको लगता है कि कांग्रेस इन मुद्दों के दम पर उत्तराखंड की सियासत में मजबूत वापसी कर पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Uttarakhand #Congress #KCVenugopal #KumariSelja