बीरपुर: प्रारंभिक विद्यालयों में वीरपुर प्रखंड में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरू, पहले दिन अंग्रेजी विषय की हुई परीक्षा
वीरपुर प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा मंगलवार सुबह करीब दस बजे से शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो गई। परीक्षा 13 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। पहले दिन कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।