कासगंज: कासगंज में भाजपा नेता के माता-पिता का निधन, शहर में शोक की लहर, जनप्रतिनिधि पहुंचे सांत्वना देने
कासगंज नगर के प्रमुख समाजसेवी और भाजपा नेता अमित गुप्ता बाबा के माता-पिता, रामवती देवी और जगदीश प्रसाद गुप्ता का गुरुवार को निधन हो गया। माता रामवती देवी ने सुबह करीब 6:30 बजे अंतिम सांस ली, जिसके कुछ ही घंटों बाद पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता का भी सुबह 11:45 बजे निधन हो गया। एक ही दिन में माता-पिता के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।