सिहोरा: पौड़ी तिराहे पर खड़ी ट्राली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पौड़ी तिराहे पर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रॉली चालक साहिल डुमार (27) अपनी ट्रॉली क्रमांक एमपी 21 एमबी 5693 सड़क किनारे खड़ी कर पेशाब करने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आकर खड़ी ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।