बिहार: महाशिवरात्रि को लेकर धनेश्वर घाट मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Bihar, Nalanda | Mar 8, 2024 महाशिवरात्रि को लेकर बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने में जुटे हुए हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज महाशिवरात्रि का पर्व है, आज ही के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था।