पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय से नारी शक्ति रथ और कर्पूरी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
JDUकार्यालय से रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे नारी शक्ति रथ एवं कर्पूरी रथ को रवाना किया गया।मौके पर मंत्री संजय झा और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस रथ के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अब तक बिहार की बहन बेटियों के लिए जो कुछ भी कार्य किया है उसके बारे में लोगों को बताया जाएगा।