पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की
2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रविवार दोपहर 1:00 बजे ऐलान कर दिया है कि वह 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पूरे 243 सीटों पर उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है।