पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में सांसद संजय झा ने कहा- संविधान लेकर घूमने वालों ने ही बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया था
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की देर रात धरना प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे और धरने में भी शामिल हुए थे। इसे लेकर जब सांसद संजय झा से सवाल पूछा गया तो रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने कहा कि सरकार जो सही होगा और उचित होगा वह काम करेगी।