महोबा: बिलखी गांव के किसान ने दबंगों पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 लक्ष्मी प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर उसकी पैतृक कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने खेत के हिस्से में तारबंदी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है तथा विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। किसान ने बताया कि राजस्व अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।