सागर: सुरखी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी मिलने पर एसपी से शिकायत
Sagar, Sagar | Apr 1, 2026 ग्राम तालग्वारी निवासी एक मजदूर ने फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई न होने पर बुधवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। आवेदक का आरोप है कि सुरखी थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि आरोपियों की धमकियों के चलते वह डर के कारण घर नहीं जा पा रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।